• Tue. Sep 1st, 2026

    गैंगरेप के 5 अभियुक्तों व 4 सह अभियुक्तों को पुलिस ने 4 घन्टे के अन्दर किया गिरफ्तार सभी अभियुक्त नाबालिक है

    BySatyameva Jayate News

    Apr 22, 2025
    Share

    थाना शाहगंज पुलिस टीम व जनपदीय एसओजी व स्वाट/सर्विलांस टीम के द्वारा गैंगरेप के 05 वांछित अभियुक्तों एवं 04 सह अभियुक्तों को 04 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार-

    पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना शाहगंज, जौनपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 130/2025 धारा 137(2), 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस व धारा 04(2) पाक्सो एक्ट में वांछित 05 अभियुक्त व 04 सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कुल पांच टीमों को रवाना किया गया था। जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त एक सूनसान बिल्डिंग मे इकठ्ठा होकर भागने की योजना बना रहे है, इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा घेरा बन्दी किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। घेरा बन्दी के दौरान अभियुक्तगण भागने के लिये बिल्डिंग की छत से कूदने और भागने लगे। बिल्डिंग की छत से कूदने व भागने के दौरान अभियुक्तों को चोटें आयी, जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    गिरफ्तार सभी पांच मुख्य अभियुक्त और चार सह अभियुक्त किशोर (जुवेनाइल) है, इसलिए नियमानुसार उनका नाम प्रदर्शित नही किया जा रहा है।
    अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
    1.धारा-137(2), 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस व धारा 04(2) पाक्सो एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
    *

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *