• Tue. Sep 1st, 2026

    जनपद विकास मुद्दे पर जौनपुर वासियों की अशोक सिंह से चर्चा

    BySatyameva Jayate News

    Feb 23, 2025
    Share

    जौनपुर

    जनपद के विकास पर चर्चा करने के लिए जौनपुर वासियो का एक प्रतिनिधि मंडल समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उद्योगपति अशोक सिंह के मुंबई भांडुप स्थित उनके विद्यालय मेरी एन्न इंग्लिश मीडियम स्कूल में उनसे मुलाकात की।यह अनौपचारिक मुलाकात करने वालो में पूर्व प्रवक्ता अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, तेजीबाजार निवासी संजय सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महाराजगंज पप्पू यादव उपस्थित रहे। सभी लोगों ने मिलकर अशोक सिंह को बधाई दी और मौजूदा राजनीति तथाजौनपुर के विकास पर चर्चा की। इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर मेरा जन्मस्थली है। कर्मभूमि मुंबई में मै राजनीति में इसलिए आया कि हूं ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद करूं और अपने जिले का विकास कर सकूं। मेरे जनपद में कहां किस चीज की आवश्यकता है उसे पूरा करने प्रयास करता रहूंगा।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *