• Tue. Sep 1st, 2026

    अधिवक्ता संशोधन अधिनियम के विरोध में सड़क पर उतरे वकील

    BySatyameva Jayate News

    Feb 21, 2025
    Share

    बार काउंसिल के आह्वान पर किया कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन

    राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा प्रशासनिक अधिकारी को

    कहा:संशोधित विधेयक वापस लेने तक चलेगा आंदोलन
    जौनपुर-प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दीवानी व कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव व मंत्री रण बहादुर यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष घनश्याम सिंह व मंत्री मनोज मिश्रा के साथ प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव में लिखा कि अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन अधिवक्ताओं के हितों पर हमला करने के लिए लाया गया है।राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर इस संस्था का लोकतांत्रिक अस्तित्व एक झटके में खत्म करने का प्रावधान इन संशोधन में है।इस भयावह काले कानून के विरोध में पूरे देश के अधिवक्ता लामबंद व आंदोलन हैं। जब तक एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 वापस नहीं लिया जाता है तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा और उसे सरकार को वापस लेना पड़ेगा। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को राष्ट्रपति की सहमति न प्रदान होने के कारण रोक दिया गया है जिससे पता चलता है कि वर्तमान सरकार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित नहीं करना चाहती। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाए व संपूर्ण एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2025 के पूरे संशोधन को तत्काल निरस्त किया जाए। आंदोलन में पूर्व अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक, समर बहादुर यादव, रमेश चंद्र उपाध्याय,प्रेमनाथ पाठक, हिमांशु श्रीवास्तव,देवी प्रसाद सिंह,राजनाथ चौहान,मोहम्मद उस्मान, रूद्र प्रकाश यादव, विनय सिंह,ओम प्रकाश पाल,मृदुल यादव,सुरेंद्र प्रजापति,संजय श्रीवास्तव,वीरेंद्र त्रिपाठी,अवधेश यादव, सी पी दुबे, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, शैलेश मिश्र, मंजीत कौर,रीता सरोज, बिंदु चौधरी, घनश्याम ओझा, पद्माकर उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय,मनीष सिंह, शहंशाह हुसैन रिजवी, राहुल तिवारी, ध्यान चंद ओझा, मृत्युंजय तिवारी, ज्ञानेंद्र दुबे, अरविंद तिवारी, घनश्याम यादव, शशांक दुबे, विवेक तिवारी, प्रवीण यादव, सत्येंद्र यादव, लाल प्रताप यादव, राजीव मिश्रा, संदीप यादव, जरगाम अहसन,दान बहादुर यादव ,श्री प्रकाश यादव, आशुतोष यादव, क्षितिज तिवारी, रामा यादव,विनय उपाध्याय, आशीष शुक्ला पंकज गौतम,अतुल श्रीवास्तव,सुनील यादव, राजकुमार निषाद, अखिलेश यादव, राजेश प्रजापति आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *