• Wed. Sep 2nd, 2026

    आजीवन गरीब-गुरबों की सेवा प्रति तत्पर रहे डा.काशीनाथ-माता आनंदमयी चिकित्सालय पर चिकित्सक की मनी पुण्यतिथि-22 मरीजों का हुआ नि:शुल्क आपरेशन व 196 लोगों का नेत्र परीक्षण

    BySatyameva Jayate News

    Jan 20, 2025
    Share

    जौनपुर : नगर के माता आनंदमयी नेत्र चिकित्सालय में सोमवार को डाक्टर काशीनाथ उपाध्याय की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर 22 गरीबों की आंखों का मुफ्त आपरेशन, दवा, चश्मा व गर्म वस्त्र दिया गया। नेत्र सर्जन डाक्टर डा.आशुतोष मिश्रा व डा.निशांत सिंह ने 196 लोगों का नेत्र परीक्षण भी किया। चिकित्सक डा.आशुतोष मिश्र ने कहा कि डा.काशीनाथ उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह आजीवन गरीब-गुरबों की सेवा के प्रति तत्पर रहे।
    पूर्व विधायक स्वर्गीय डा.रामकृष्ण उपाध्याय के पुत्र डा.काशी पेशे से चिकित्सक होने के साथ ही समाजसेवी व दयावान थे। यहीं कारण है कि आज भी समाज के लोग उन्हें याद किया करते हैं। भाई पूर्व जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय व डाक्टर राकेश उपाध्याय ने कहा कि भैया ने हमेशा गरीबों, मजलूमों की हमेशा नि:स्वार्थभाव से सेवा व आर्थिक मदद की। उनका स्नेह हमेशा उनके साथ रहा। आज लोग उनके किए गए अच्छे कार्यों की भी चर्चा करते रहते हैं।
    इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डा.अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभागाध्यक्ष डा.मनोज मिश्रा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, ​​शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष ​शिवेंद्र सिंह रानू, डाॅ.मधुकर तिवारी, भाजपा नेता विनय सिंह, धनंजय सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह, अ​धिवक्ता संतोष उपाध्याय, नेत्र सहायक डाक्टर अभय दुबे आदि मौजूद रहे। आभार चिकित्सालय के निदेशक विकेश कुमार उपाध्याय व विवेक उपाध्याय ने व्यक्त किया।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *