• Tue. Sep 1st, 2026

    जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया

    BySatyameva Jayate News

    Sep 18, 2024
    Share

    जौनपुर

    जिलाधिकारी के द्वारा किसानो की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
                   जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा किसानो की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है, इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसान दिवस पर प्राप्त हुई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और ससमय निस्तारण किया जाए।
                 जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि कहीं भी लटकते हुए तार न मिले यदि कहीं भी तार की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो विद्युत विभाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह से खाद एवं उर्वरकों के उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गोशालाओ में नैपियर घास  लगवाई जाए।
                इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव, किसान यूनियन के प्रांतीय सचिव राजनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *