• Mon. Aug 31st, 2026

    दीवानी बार के अधिवक्ता के भाई व कर्मचारी के भतीजे की मौत के मामले में कंपनी देगी क्षतिपूर्ति

    BySatyameva Jayate News

    Sep 14, 2024
    Share

    सड़क दुर्घटना के 39 मामलों का हुआ निस्तारण, 2.72 करोड़ रुपए मिलेगी क्षतिपूर्ति

    दुर्घटना में उजड़े परिवारों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाते हैं अधिवक्ता
    जौनपुर-राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल प्रभारी जज के समक्ष सड़क दुर्घटना के 39 मामलों का निस्तारण किया गया। पीड़ित परिवारों को 2.72 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति मिलेगी। याचीगण की ओर से सर्वाधिक 19 मुकदमों का निस्तारण अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। इसमें पीड़ित परिवारों को 1.57 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति मिलेगी। लोक अदालत पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर पूरा परिवार उजड़ जाता है।मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति मिलने पर बच्चों की पढ़ाई,बेटियों की शादी व अन्य आवश्यक खर्च में मदद मिलती है। अधिवक्ता पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलवाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाते हैं।

    16 जुलाई 2023 को 11:00 बजे दिन बादशाही बाजार मनेछा, खेतासराय के पास कार की टक्कर से दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नीरज यादव के भाई प्रिंस कुमार (छात्र) की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा दीवानी न्यायालय के सेवानिवृत कर्मचारी मुसाफिर बाबू के भतीजे जयकिशन की 3 वर्ष पूर्व चोरसंड गौराबादशाहपुर में ट्रक से दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दोनों मामलों में मृतक के परिजनों ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से दुर्घटना करने वाले वाहनों के मालिक, चालक व बीमा कंपनी के खिलाफ क्षतिपूर्ति की याचिका दाखिल किया था।याची पक्ष व उनके अधिवक्ता व विपक्षी बीमा कंपनी के अधिवक्ता प्रवीण मोहन श्रीवास्तव की आपसी सहमति से 20 लाख रुपए क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी अदा करेगी।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *