
मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में छह नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
जौनपुर। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं में छह नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसमें युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें रोजगार से जुड़ी संभावनाओं से परिचित कराने की पहल की जाएगी।
महाविद्यालय के डी.एल.एड./बी.टी.सी. विभागाध्यक्ष एवं रोजगार मेला प्रचार-प्रसार समिति के प्रभारी डॉ. हौशिला प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला उपयोगी साबित हो सकता है। महाविद्यालय की ओर से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।






