सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर DIG वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Share

राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का दिया संदेश

वाराणसी। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर डीआईजी ने उपस्थित शाखा प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया गया। डीआईजी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें