
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…

नवंबर के बिजली बिल में यूपी के उपभोक्ताओं को 9.17 प्रतिशत की राहत मिलेगी।



उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS) के तहत 9.17 प्रतिशत की राहत मिलेगी।
इससे नवंबर के बिजली बिल में लागू बिजली शुल्क कम होंगे और घरेलू, व्यावसायिक तथा अन्य उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
यह राहत लगातार पांचवें महीने दी जा रही है। पिछले पांच महीनों में उपभोक्ताओं को लगातार नेगेटिव FPPAS के माध्यम से राहत मिली है। जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत और अब नवंबर में 9.17 प्रतिशत की राहत दी जा रही है।
यह राहत बिजली खरीद लागत के प्रभावी प्रबंधन का परिणाम है। UPPCL द्वारा इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
वो भी ऐसे समय जब प्रदेश में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ-साथ उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी लगातार काम हो रहा है।
लगातार पांच महीनों से मिल रही FPPAS राहत ऊर्जा विभाग की उपभोक्ता हित, पारदर्शी बिलिंग और कुशल बिजली खरीद के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।












