
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी का लोकपाल पद पर कार्यकाल विस्तारित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी का लोकपाल पद पर कार्यकाल तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक विस्तारित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (छात्रों की शिकायत का निवारण) विनियम, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी को 23 अगस्त 2023 को लोकपाल नियुक्त किया गया था। वह जौनपुर स्थित कुटीर पीजी कॉलेज, चक्के के पूर्व प्राचार्य एवं संकायाध्यक्ष रह चुके हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, विस्तारित किया गया है।








