
जौनपुर में साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने वापस कराए 31,050 रुपये

केराकत साइबर पुलिस की कार्रवाई, हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद खाते में वापस कराई गई रकम
जौनपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला को 31,050 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर ठगी की रकम होल्ड कराई और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से धनराशि वापस दिलाई।
स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ सख्त, एक सप्ताह में हेल्थ एटीएम चालू करने के निर्देशपुलिस के अनुसार, केराकत थाना क्षेत्र के बासवारी गांव निवासी रीमा मौर्या पत्नी हरेंद्र ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि एसबीआई के खाता संख्या 41199564248 से संबंधित साइबर धोखाधड़ी में उसके कुल 50,001 रुपये की ठगी हुई है। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 33102250024603 दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शिकायत के आधार पर 31,050 रुपये होल्ड कराए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर महिला को वापस दिलाए।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध राजेश मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलापति, हेड कांस्टेबल विजय यादव और महिला आरक्षी आयुषी यादव शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।







