श्री भगवतलीला धर्म मंडल, मछलीगांव द्वारा आयोजित भव्य रामलीला संपन्न

Share

जौनपुर। श्री भगवतलीला धर्म मंडल, नेवादा मुरीदपुर (मछलीगांव) द्वारा आयोजित सुंदरवन मंच के अंतर्गत आयोजित रामलीला का समापन कल लंका दहन के साथ संपन्न हो गया। 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित रामलीला में प्रतिदिन भारी संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। स्व.पंडित बब्बन दुबे की प्रेरणा से आयोजित होने वाली रामलीला का यह 19वां वर्ष रहा। यहां का रामलीला मंच अत्यंत भव्य बनाया गया है। कलाकारों की उत्कृष्ट पोशाक और आधुनिक संसाधनों के उपयोग के चलते यहां की रामलीला का विशेष महत्व है। सभी कलाकार सुशिक्षित और अच्छे परिवारों से जुड़े हुए हैं। कल आखिरी दिन रामलीला में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, ग्राम टुडे के संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी शुक्ला, श्री आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल, तिलवारी के प्रबंधक आचार्य सुभाष दुबे, श्रवण तिवारी बड़े बाबू, युवा समाजसेवी दीपक मिश्रा आदि का समावेश रहा।

आयोजन समिति की तरफ से सभी उपस्थित प्रमुख लोगों का शॉल और धार्मिक स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। धर्म मंडल के अध्यक्ष राम अवध चौरसिया, उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान अशोक कुमार पाठक, प्रबंधक सुरेंद्र मिश्रा (गुरुजी), उप प्रबंधक धीरेंद्र पाठक तथा राम जनक चौरसिया ने आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। रामलीला के निर्देशक अनुराग पाठक तथा सह निर्देशक कपिल पाठक के अनुसार सभी कलाकार पूरी तैयारी के साथ रामलीला का मंचन करते हैं। मंडल के कोषाध्यक्ष अनुभव पाठक तथा संरक्षक भगवान प्रसाद पाठक, दिनेश शुक्ला, राहुल शुक्ला ,अजीत पाठक तथा सुरेंद्र प्रताप शुक्ला हैं । रामलीला की खास बात रही कि स्त्री चरित्र का अभिनय स्त्री कलाकारों द्वारा किया गया। 27 अक्टूबर को ही विजयादशमी मेला का भी आयोजन किया गया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें