जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थी देंगे PET-2026 की परीक्षा, 32 केंद्रों पर होगी व्यवस्था

Share

25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध

जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक निर्धारित दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 32 केंद्र व्यवस्थापक और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कुल 87,696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अधिकारियों को शेल्टर होम क्रियाशील रखने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। होटल संचालकों से भी अभ्यर्थियों को न्यूनतम दरों पर उचित सुविधाएं देने को कहा गया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह सहित केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें