पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, छह पर मुकदमा

Share

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित संतोष गौतम की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गद्दोपुर निवासी संतोष गौतम पुत्र स्वर्गीय विपत राम गौतम के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह बेलवा बाजार से काम करके घर लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म होने के बाद किसी तरह मदद लेकर गांव पहुंचे। दुर्गा पूजा पंडाल के पास पैदल जाते समय उनका सामना कुछ लोगों से हुआ।

आरोप है कि अंकित यादव निवासी अंबरपुर, कमला यादव, पप्पू यादव और झिंग्गई यादव निवासी गद्दोपुर समेत दो अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भागे और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें