जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत वेंडरवार एवं बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा बिना उचित कारण के ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाए।
उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि 07 नवम्बर तक कॉन्फ़िगरेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही कैंप की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने विद्युत विभाग को अपने स्तर से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी भवनों में स्थापित सोलर संयंत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित वेंडरों से सुझाव प्राप्त किए तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा नंदलाल , एल डी एम सहित संबंधित अधिकारी एवं वेंडर उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें