तेजीबाजार थाने में समाधान दिवस पर आए 11 प्रार्थना पत्र, मौके पर पांच का निस्तारण

Share

जौनपुर। तेजीबाजार थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व से संबंधित नौ और पुलिस से संबंधित दो मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया।

इस दौरान सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए दोनों विभागों की टीमों को बुलाया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच और मौका मुआयना किया, जिसके बाद राजस्व से संबंधित पांच प्रार्थना पत्रों का समाधान किया गया।

उन्होंने बताया कि शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए भी राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समाधान दिवस में फरियादियों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मामलों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें