हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया भोजन वितरण, बच्चों की मुस्कान ने सदस्यों को किया भावुक

Share

जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के हंगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से बक्सा स्थित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में दिव्यांग बच्चों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

बच्चों की मासूम मुस्कान, अपनापन और उनके साथ बिताए गए भावुक पलों ने उपस्थित सदस्यों का दिल छू लिया। सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता से जुड़ने का एक यादगार अवसर बना।

लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि सेवा का वास्तविक आनंद तब मिलता है, जब हमारे छोटे-से प्रयास से किसी के चेहरे पर मुस्कान आती है। इन बच्चों से मिलकर प्रेम, अपनत्व और संवेदना के महत्व का एहसास हुआ।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार पाण्डेय, शिवकुमार साहू सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। क्लब ने भविष्य में भी दिव्यांग बच्चों और समाज के वंचित वर्गों की मदद के लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें