ड्यूटी पर जाते समय बस में जेई की बिगड़ी तबीयत, महिला कांस्टेबलों ने एंबुलेंस बुलाकर कराया अस्पताल में भर्ती

Share

मानवता दिखाते हुए प्रतिमा दुबे और गुंजन यादव ने यात्रियों की मदद से जेई को सीएचसी नौपेड़वा पहुंचाया

तेजीबाजार, जौनपुर। प्रयागराज ड्यूटी पर जा रहे लघु उद्योग विभाग में जेई के पद पर तैनात खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी दुर्गेश भारती पुत्र रामस्वरूप की सोमवार को रोडवेज बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बस में मौजूद महिला कांस्टेबलों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार दुर्गेश भारती सोमवार सुबह रोडवेज बस से प्रयागराज जा रहे थे। करीब 10 बजे कलिंजरा क्रासिंग के आगे सरौली पहुंचते ही अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। यात्रियों ने उन्हें बस की फर्श पर लिटा दिया। इसी दौरान उसी बस में सफर कर रही तेजीबाजार थाने की महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे और गुंजन यादव की नजर उन पर पड़ी।

दोनों महिला कांस्टेबलों ने तत्काल बस रुकवाकर यात्रियों की मदद से दुर्गेश को बस से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सीएचसी नौपेड़वा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे ने बताया कि दुर्गेश खुटहन क्षेत्र के रहने वाले हैं और प्रयागराज ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब होने पर उन्होंने और कांस्टेबल गुंजन यादव ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उनके परिजनों को भी सूचना दी। दोनों महिला कांस्टेबलों की तत्परता और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें