सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

Share

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सखी वेलफेयर फाउंडेशन, जौनपुर द्वारा रविवार को रमानाथ महाविद्यालय, ईशापुर, जौनपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के इस प्रयास को जनसेवा की महत्वपूर्ण पहल बताया तथा कहा कि इस आयोजन ने जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया है।
इस अवसर पर शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों डॉ. पवन चौरसिया (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक श्रीवास्तव (जनरल फिजिशियन), डॉ. डी.सी. मौर्य (जनरल फिजिशियन), डॉ. रश्मि मौर्य (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. रेनू मौर्य (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राजेश मौर्य (दंत रोग विशेषज्ञ) को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महामंत्री पीयूष गुप्ता, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, रमानाथ महाविद्यालय के प्रबंधक अजय मौर्य,ओमित साहू, ओ पी मौर्य, दिनेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी आदि ने उपस्थित होकर चिकित्सकों एवं सखी वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का इस पुनीत कार्य के लिए उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, पिंकी जायसवाल, शकुंतला मौर्य, दिव्या साहू, सुजाता जायसवाल, संचिता बैंकर, संतोष गुप्ता, अंजु जायसवाल आदि सखी वेलफेयर की कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा प्रदान की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें