• Fri. Aug 28th, 2026

    पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सांसद श्याम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    BySatyameva Jayate News

    Mar 31, 2023
    Share

    पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सांसद श्याम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    सांसद के पत्र पर हरकत में आया जिला प्रशासन, लेखपाल ने पत्रकार के परिजनों से मिलकर लिये आवश्यक कागजात* *पत्रकार के पुत्र और भाई ने सांसद से मिलकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी* *पांच साल पूर्व पत्रकार यादवेंद्र दूबे मनोज की दुघर्टना में मृत्यु के पश्चात आर्थिक संकट से जूझ रहे पत्रकार के परिवार को सांसद की पहल से जगी आस* जौनपुर ।

    सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे पत्रकार के परिवार को उम्मीद जगी है। एक सप्ताह पूर्व मृत पत्रकार के परिजनों ने सांसद से मिलकर पत्र दिया था। सांसद द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया । गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने पत्रकार के घर जाकर आवश्यक कागजात लिया । पांच साल पूर्व मान्यता प्राप्त पत्रकार यादवेंद्र दूबे मनोज की दुघर्टना में मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अदूरदर्शिता के चलते आजतक कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी । जानकारी के अनुसार सैदनपुर गांव निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार यादवेंद्र दूबे मनोज की 5 फरवरी 2018 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिला प्रशासन और तत्कालीन नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था लेकिन आजतक मृत पत्रकार के परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी। पत्रकार की पत्नी और बच्चों ने कई बार सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर पत्र दिया लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया । विगत दिनों पत्रकार के भाई ज्ञानेंद्र दूबे और पुत्र अंकुर दूबे ने जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव से मिलकर अपनी पीड़ा बताई और शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पत्रकार के परिजनों की पीड़ा सुनकर सांसद भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।मुख्यमंत्री को भेजे गए सांसद के पत्र पर गुरुवार को लेखपाल ने गांव में पहुंचकर जांच की और परिजनों से आवश्यक कागजात लिए।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *