छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट की जानकारी देकर किया जागरूक

Share

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर की ओर से बुधवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के रानी नीता कुँवर सभागार में POCSO अधिनियम-2012 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अखिलेश्वर शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम सुरेंद्र प्रताप यादव और विशिष्ट अतिथि डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार सिंह रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को POCSO अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी गलत आचरण की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को निडर होकर दें।

डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि कानून की जानकारी के अभाव में पीड़ित को उचित न्याय मिलने में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों को सजग और सतर्क रहने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग से बचने तथा शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। संचालन प्रवक्ता लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया। कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें