श्रीराम कथा की कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Share

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 21 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पूर्व 20 अक्टूबर को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में आयोजित समन्वय बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा में करीब 10 हजार रामभक्तों के शामिल होने का अनुमान है। बैठक में यात्रा के रूट मैप, श्रद्धालुओं की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शहर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और रामभक्तों के जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय होने की उम्मीद है।

श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि कलश यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से जौनपुर के कल्याण के लिए श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा समाज परिवर्तन का माध्यम बने, यही सेवा भारती का उद्देश्य है।

बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की। संचालन सेवा भारती के विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, अनिल गुप्ता, प्रेमचंद शुक्ल, राजीव कुमार सिंह, ब्रह्मेश शुक्ल, पप्पू माली, डॉ. विनोद कन्नौजिया, सुरेश सिंह, डॉ. मधुकर तिवारी समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें