
लेखिका सुमति श्रीवास्तव ने विनय शर्मा दीप को भेंट की अपनी पुस्तक

जौनपुर । जनपद की उत्कृष्ट कवयित्री, लेखिका श्रीमती सुमति श्रीवास्तव का नाम जब भी कहीं आता है तो नि:संदेह सम्मान सहित लिया जाता है। सुमति का स्वभाव ही सु+मति अर्थात अच्छी बुद्धि,सुंदर विचार,विनम्रता, व्यवहार में
कोमलता लिए सामाजिक, आध्यात्मिक विशेषता से परिपूर्ण है जो बहुत ही शांत स्वभाव,सुलझी हुई और समझदार उत्कृष्ट शिक्षिका, विदुषी,लेखिका या घर की सबसे समझदार सदस्य हैं।ऐसी सर्वगुण संपन्न शिक्षिका अवश्य ही अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को सुंदर संदेश देने का कार्य किया है। मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप की उपस्थिति विगत दिनों कवयित्री सुमति श्रीवास्तव के आवास सिटी स्टेशन,जानकीपुरम कालोनी जौनपुर में हुई।जहां जनपद के नामचीन कवि एवं लेखक राजेश कुमार पाण्डेय,गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप के साथ सुमति के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। जिनके सानिध्य में सुमति ने अपनी पुस्तक ‘ आखिर क्यूं ‘ दीप जी को सप्रेम भेंट दी।दीप ने उक्त पुस्तक में संकलित कहानी की भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में उत्कृष्ट लेखनी से सुमति जी का नाम सुर्खियों में हों ऐसी शुभकामनाएं दी। वास्तव में आखिर क्यूं पुस्तक पाठकों के हृदय को स्पर्श करती हुई आगे बढ़ती है जिसे सभी पाठकों को निसंदेह पढ़ना चाहिए।








