• Tue. Sep 15th, 2026

    जौनपुर की सड़कों का हाल जानने देर रात निकले डीएम, प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण

    जौनपुर की सड़कों का हाल जानने देर रात निकले डीएम, प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण
    Share

    गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति देख अधिकारियों को दिए त्वरित सुधार के निर्देश

    जौनपुर, 15 सितंबर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार की देर रात जनपद मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों और नगरीय व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन से जुड़ी समस्याओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने सद्भावना पुल से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार और डाक बंगला लाइन बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति, जगह-जगह बने गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी तथा अन्य नगरीय व्यवस्थाओं का मौके पर अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में आवश्यक सुधार कराने और आमजन को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

    डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्याओं के त्वरित निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अवर अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *