• Mon. Sep 14th, 2026

    महिला तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में कथित पत्रकार गिरफ्तार

    महिला तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में कथित पत्रकार गिरफ्तार
    Share

    बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में महिला तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने राम जी सोनी नामक कथित पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

    बताया गया कि हाल ही में रुपईडीहा पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला तस्कर शकीला बीबी को 116 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों के सवालों के जवाब में महिला ने राम जी सोनी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

    वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रुपईडीहा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कथित पत्रकार की भूमिका और मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

    पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली और आपराधिक गतिविधियों में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *