पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित अस्पताल में आधुनिक नेत्र जांच, विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की मिलेगी सुविधा
जौनपुर। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित Apex Eye Hospital ने देश की अग्रणी सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सा श्रृंखला ASG Eye Hospital के साथ टाई-अप किया है। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के साथ इस सहयोग की औपचारिक शुरुआत हुई। अब अस्पताल ASG Apex Eye Hospital के नाम से संचालित होगा। इस टाई-अप के बाद जौनपुर और आसपास के मरीजों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा की विशेषज्ञ सुविधाएं अपने शहर में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में श्री गिरिश चंद्र यादव, श्री रमेश चंद्र मिश्रा, श्री बृजेश सिंह एवं डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पार्थ हॉस्पिटल के डॉ. सुभाष सिंह, राजस्थान से ASG के डॉ. अजीत जाखड़, ASG यूपी जोन से डॉ. प्रत्युष रंजन तथा डॉ. बीरेन्द्र बहादुर सिंह नवाब समेत कई चिकित्सक एवं अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार के लिए वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता को कम करना है। ASG Eye Hospital की चिकित्सा विशेषज्ञता, उपचार प्रोटोकॉल और विशेषज्ञ परामर्श अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
ASG Apex Eye Hospital में मोतियाबिंद (Cataract), LASIK, रेटिना (Retina) सहित विभिन्न प्रकार के नेत्र रोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आधुनिक जांच सुविधाओं के माध्यम से मरीजों की आंखों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार उपचार की सलाह दी जाएगी।
अस्पताल की चिकित्सा टीम में डॉ. एन.के. सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह और डॉ. अनुप्रिया तिवारी शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की समस्या और आवश्यकता के अनुसार परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ASG Eye Hospital के साथ यह साझेदारी जौनपुर में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और आधुनिक उपचार सुविधाएं अपने शहर में मिलने की उम्मीद है।






