• Tue. Sep 8th, 2026

    केराकत पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 89/2025 में नामित एवं वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी ग्राम खर्गसेनपुर, थाना केराकत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2), 351(2), 353 तथा एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(2)Va के तहत मुकदमा दर्ज है।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त का चालान संबंधित न्यायालय कर दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *