जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौराबादशाहपुर पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ किशोरी से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0 134/2026 में वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी सखैला, थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार अग्रिम कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक रविप्रकाश, कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल हरिकृष्ण सिंह शामिल रहे।

