बरसठी | स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी अंतर्गत महमदपुर गांव में रविवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर इन्वर्टर और बैटरी पार कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। उक्त गांव निवासी बैकुंठनाथ शुक्ला ने बताया कि रात में परिवार के लोग घर में ही थे। इसी दौरान चोर घर के एक हिस्से में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा इन्वर्टर व बैटरी लेकर निकल गए। सुबह परिजनों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो दोनों सामान गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गृहस्वामी ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

