• Mon. Sep 7th, 2026

    हज-2027 के चयनित यात्रियों को मेडिकल जांच कराना अनिवार्य, 15 सितंबर तक प्रमाण पत्र अपलोड करने के निर्देश

    Share

    जौनपुर। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चयनित हज यात्रियों की दो चरणों में मेडिकल जांच एवं फिटनेस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    पहले चरण में चयन के बाद सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रारूप पर एलोपैथिक चिकित्सक से जांच कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद उड़ान से पहले दूसरे चरण की मेडिकल जांच होगी।

    मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद सहित अन्य जरूरी प्रपत्र हज कमेटी की वेबसाइट पर 15 सितंबर 2026 तक अपलोड करने होंगे। यात्रियों को जांच रिपोर्ट और प्रमाण पत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

    जांच के दौरान किसी बीमारी की जानकारी छिपाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में अनफिट पाए जाने पर यात्रा निरस्त कर नियमानुसार धनराशि वापस की जाएगी। जानबूझकर बीमारी छिपाने पर आवश्यक कार्रवाई के साथ जमा धनराशि जब्त की जा सकती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *