• Mon. Sep 7th, 2026

    चोरी की दो बाइक, स्कूटी और इंजन बरामद, दो गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चोरी की एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 सितंबर को सीतमसराय नई पुल के पास से साहिल कुमार उर्फ गोलू निवासी आशापुर, थाना जलालपुर और विनोद ठठेरा निवासी पुरेव, थाना जलालपुर को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को जीतापुर उसरांव निवासी धनंजय राजभर ने तहरीर देकर अपने बेटे की अपाची मोटरसाइकिल सीतमसराय बाजार से चोरी होने की शिकायत की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नेवढ़िया और जलालपुर थाने में चोरी से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *