• Sat. Sep 5th, 2026
    Share

    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 5 सितंबर 2026 को आजमगढ़ के दौरे पर आएंगे। प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री गोरखपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 3:40 बजे आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जिबली के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

    मुख्यमंत्री अपराह्न 3:45 बजे से 4 बजे तक भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:10 बजे ग्राम जिबली स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *