• Sun. Aug 30th, 2026
    Share

    बरसठी | स्थानीय थाने की पुलिस ने वारंट के मामले में चार महिला समेत सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को उनके घर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में गहली गांव निवासी बसंतलाल सरोज (40), नंदलाल सरोज (44), संतलाल सरोज (51), सोना देवी (38), बेबी देवी (40), शिवदेवी (48) और शूदेवी (50) शामिल हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *