• Sun. Aug 30th, 2026
    Trim
    Share

    बरसठी | थाना क्षेत्र के बनकट (कछोटा) गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर घुटने के ऊपर से टूट गया। घायल का प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उक्त गांव निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका 28 वर्षीय पुत्र मनीष सिंह बाइक से सुरियावां जा रहा था। वह गांव के पास पहुंचा था, तभी जंघई की तरफ से मीरगंज की ओर जा रहे टेंपो संख्या UP70DT7582 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना पैर घुटने के ऊपर से टूट गया। परिजन उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वाहन और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *