कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, चाचा पर आरोप, दोनों वाराणसी रेफर

Share

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव हनुमान नगर में रविवार तड़के पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों पर उनके चाचा ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आनंद सिंह के पुत्र 25 वर्षीय राज सिंह और 22 वर्षीय उदय सिंह शनिवार रात भोजन करने के बाद घर की छत पर सो रहे थे। आरोप है कि रविवार सुबह करीब चार बजे उनके मुंहबोले चाचा सुभाष सिंह कुल्हाड़ी लेकर छत पर पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राज सिंह के चेहरे पर गंभीर चोट आई, जबकि उदय सिंह के पैर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया।

परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मकान के तीन फीट चौड़े गलियारे में करीब डेढ़ फीट ऊंची दीवार बनाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें