• Fri. Aug 28th, 2026

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का ‘कैलाशपति’ पर किया स्वागतस्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंटकर किया सम्मानितविपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं : ओमप्रकाश राजभर

    BySatyameva Jayate News

    Apr 3, 2026
    Share

    जौनपुर

    कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास ‘कैलाशपति’ पर अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे जहां उनका ज्ञान प्रकाश सिंह ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष / संस्थापक, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने के कारण सिर्फ गलत बयानबाजी की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है और बहन बेटियां सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से निवेश कराने के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। अभी हाल में उन्होंने सिंगापुर, जापान की यात्रा इसी उद्देश्य से किए थे, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक नजीर बनकर उभरेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमारे कैलाशपति गोधना आवास पर आए इसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं और यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर भारी संख्या में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *