सद्भावना क्लब जौनपुर का 31वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share

जौनपुर

सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर का 31वाँ स्थापना दिवस नगर के ईशापुर स्थित बिरयानी डे कैफे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संस्थाध्यक्ष विवेकानंद मौर्या ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अमित निगम द्वारा ईश वंदना से हुआ।
इसके पश्चात पूर्व अध्यक्षगण एवं वर्तमान अध्यक्ष विवेकानंद मौर्या ने केक काटकर सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलमदार नज़र ने कहा कि क्लब विगत कई वर्षों से निरंतर गतिशीलता एवं सामाजिक सेवा की दिशा में अग्रसर है। पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू ने सभी सदस्यों से संस्था की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के 30 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, वहीं हफीज़ शाह ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू ने संस्था के उद्देश्यों की सफलता की शुभेच्छा व्यक्त की।
निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने नए संकल्प के साथ क्लब को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने भी सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष विवेकानंद मौर्या द्वारा सभी पूर्व अध्यक्षों को माल्यार्पण व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, विकास अग्रहरी, सचिव हर्ष माहेश्वरी, अतीत मौर्या, चन्द्रेश मौर्य, ज्ञानेंद्र पाल, सह सचिव सैयद फारोग अहमद, मोहित मौर्या, विजय अग्रवाल, शोएब कलाम, असगर मेंहदी खान, डॉ. नागेंद्र यादव, सह कोषाध्यक्ष रविकांत जायसवाल, श्रीमती आदर्श वर्मा, अमित साहू, अभिनन्दन त्रिपाठी, शाहबाज़ खान, सूरज मौर्या, कमलेश यादव, अंश मौर्या, आर्यन मौर्या सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता ने किया, जबकि अंत में अखिलेश अग्रहरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें