• Fri. Aug 28th, 2026

    नानक पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन श्रद्धा एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया

    BySatyameva Jayate News

    Jan 23, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर

    नानक पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन सम्मान, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया

    इस अवसर पर विद्यालय की
    मैनेजर प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं परिचारक गण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नेताजी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
    विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ किया गया।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *