जौनपुर



सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज भाजपा सदर विधानसभा द्वारा एक भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत “एकता यात्रा” खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चंद्र यादव जी के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सिद्धिकपुर स्थित राजहंस लान सै ढोल मजीरा, गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। यह एकता यात्रा राजहंस से चलकर कुत्तूपुर चौराहे होते हुए विष्णु मोटल शंकरमंडी पहुंचा जहां पर नगर उतरी मंडल के कार्यकर्त्ता अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी के नेतृत्व में “एकता यात्रा” का ढोल ताशा व पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और यात्रा मे शामिल होके यात्रा के साथ हो लिए,
एकता यात्रा कोतवाली चौराहे पहुंचने पर महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह, मनीष सेठ व हरेराम केसरवानी के साथ सैंकड़ो लोगो स्वागत किया,
एकता यात्रा कोतवाली थोड़ा आगे बढ़ने पर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक सिंह, रानू सिंह, जैकी साहू, प्रदीप सिंह, सर्वेश जायसवाल के नेतृत्व मे व्यापारी बन्धुओ सै एकता यात्रा माल्यार्पण कर स्वागत किया, एकता यात्रा का व्यापारी बन्धुओ घर छत सै पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,
एकता यात्रा चाहरसू चौराहे पहुंचने पर प्रतिष्ठित व्यापारी नन्हें लाल वर्मा कटौना, अजीत सोनी, विष्णु सोनी मनीष सोनी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया गया,
एकता यात्रा चाहारसु से होते हुए ओलंदगंज पहुंची जहाँ पर नगर दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं व अध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद के नेतृत्व मे एकता यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया गया।
जोगियापुर में निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा एकता यात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया
एकता यात्रा जोगियापुर से होते हुए कलेक्ट परिषर पर पहुंची, जहाँ एक जनसभा का आयोजन था
सर्व प्रथम कलेक्ट्रेट परिषर मे स्थापित सरदार बल्लभभाई पटेल जी की विशाल प्रतिमा का खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभात गिरीश चंद्र यादव जी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका परिषद कि अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया,
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारतीय राजनीति में अमिट भूमिका निभाई। उनकी अद्वितीय संगठन क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और देश को एक सूत्र में पिरोने के संकल्प ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा की सरदार पटेल का योगदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद सिंह ने कहा कि आज, हमें इस एकता यात्रा को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।
पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर जी ने कहा कि सरदार पटेल जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को हमें अपने जीवन में धारण कर एक मजबूत, एकजुट और प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
सभा के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जनसभा का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।
एकता यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ रामसूरत मौर्या, काली प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, सुनील यादव मम्मन, राजकेसर पाल, अजय सिंह, श्यामबाबू यादव, कृष्ण कुमार जयसवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, धनजय सिंह, प्रशांत सिंह, उपेंद्र मिश्रा, अजय यादव, अंजना , माधुरी गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, मिलन, मदन सोनी विकाश शर्मा, ब्रमेश शुक्ला, नन्दलाल यादव, सीपीन सिंह, दीपक सिंह मंटो, विपिन सिंह, राजेंद्र मौर्या, राजेश मौर्या व जितेंद्र सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

