• Thu. Mar 19th, 2026

    डॉक्टर अंबर खान ने रचा इतिहास, बनीं जिले की पहली MRCOG पास महिला चिकित्सक

    BySatyameva Jayate News

    Jun 19, 2025
    Share

    जौनपुर

    जिले की होनहार चिकित्सक डॉक्टर अंबर खान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। वे जौनपुर की पहली महिला चिकित्सक बन गई हैं जिन्होंने एमआरसीओजी (MRCOG) की प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

    एमआरसीओजी का पूर्ण रूप है — मेंबर ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गाइनेकोलॉजिस्ट्स, जो लंदन के रॉयल कॉलेज द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बनने की दिशा में वैश्विक मान्यता प्राप्त सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे तीन भागों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। डॉक्टर अंबर खान की इस सफलता को मेडिकल जगत में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

    उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे चिकित्सक समुदाय में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। जौनपुर आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) और जिले के अन्य चिकित्सा संगठनों द्वारा डॉक्टर अंबर खान को सम्मानित किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। उनके इस ऐतिहासिक कार्य को पूरे जिले में एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

    डॉक्टर अंबर खान ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरी है। अब वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्त्री एवं प्रसूति रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगी।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *