• Thu. Mar 19th, 2026

    होमियोपैथिक के जनक की मनाई गई जयंती

    BySatyameva Jayate News

    Apr 10, 2025
    Share

    जौनपुर। होमियोपैथिक डीलर्स एसोशिएसन के तत्वाधान में बीते दिन होमियोपैथिक के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन का 270 वाँ जन्मदिवस संस्था के कार्यालय में मनाया गया। वही, इस कार्यक्रम में सबसे पहले दीप प्रज्‌जवलित कर कार्यक्रम अध्यक्ष ने कार्यक्रम का उद्‌घाटन किया। वही इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष व महासचिव द्वारा सभी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया | इसी के साथ लोगों को होमियोपैथिक की नई नई दवाइयों की जानकारी भी दी गई। बता दे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार मौर्य ने की, वही संस्था के अध्यक्ष डा० रविप्रकाश शश्रीवास्तव व महासचिव डा० मनीष गुप्ता ने सभी लोगों का स्वागता एवं आभार प्रकट किया। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, अंजनी कुमार, धीरज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, विनेक, विनोद प्रकाश, उमंग श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्म, डा० शशि प्रकाश, डा० राजेश सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *