• Thu. Mar 19th, 2026

    प्लाईवुड की फैक्ट्री मे लगी भयंकर आग को फायर बिग्रेड की टीम ने कडी मेहनत कर आग को किया काबू

    BySatyameva Jayate News

    Apr 10, 2025
    Share

    जौनपुर
    थाना जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के पास स्थित पशुपति प्लाईवुड इण्डस्टीज ग्राम मकरा अन्तर्गत प्लाई फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी अग्निशमन अधिकारी जौनपुर द्वारा नजदीकी फायर स्टेशन केराकत को उक्त घटनास्थल के लिए पहुचने का आदेश देते हुए स्वयम 02 यूनिट के सहित फायर स्टेशन चौकिया से प्रस्थान किया अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बड़ी होने के कारण उन्होने नजदीकी जनपद वाराणसी के फायर स्टेशन पिंडरा की 02 यूनिट को भी उक्त घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया तथा इसकी सूचना विवेक कुमार शर्मा मुख्य अग्निशमन अधिकारी जौनपुर/आजमगढ़ को भी उक्त सूचना से अवगत कराया मौके पर पहुंचकर देखा गया तो आग तीव्र गति से जल रही है जिसे फैक्ट्री कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जौनपुर/ आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में व FSO- नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में तत्काल दो तरफ से घेर कर आग को बुझाना प्रारम्भ किया गया तथा फायर टेंडर में पानी समाप्त होने पर पास स्थित रामापालीमर प्रा0लि0 मकरा से पानी भर भर लाकर फायर ब्रिगेड की 05 गाड़ियो द्वारा अथक प्रयास करके व जेसीबी मशीन की सहायता पलट-पलट कर लगभग 05 घंटे की कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक आशीष चौरसिया द्वारा वर्ष 2017 से उक्त फैक्ट्री संचालित है किन्तु अभी तक अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था अपूर्ण है तथा फायर सर्विस से कोई एनओसी भी नहीं प्राप्त की गई है । उक्त घटनास्थल पर द्वितीय तल से कूदने के कारण एक व्यक्ति विशाल उम्र लगभग 25 वर्ष घायल हो गया था जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु साथी कर्मचारियों द्वारा फायर यूनिट पहुंचने तक भेज दिया गया था।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *