• Thu. Mar 19th, 2026

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक शिक्षको की समस्याओ के निदान पर हुआ विचार

    BySatyameva Jayate News

    Mar 21, 2025
    Share

    जौनपुर के निर्देशानुसार जनपदीय प्रतिनिधि की नेतृत्व में आज शिक्षक संघ रामनगर की बैठक शिक्षक समस्याओं के लिए आहूत किया गया। बैठक का आयोजन कंपोजिट विद्यालय कटघर पर किया गया। बैठक में जिला प्रतिनिधि के रूप में दीपक कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह ने प्रतिभाग किया। बैठक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण सिंह की अध्यक्षता मे संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकों के साथ शिक्षक समस्याओं पर चर्चा किया गया। प्रमुख मुद्दों में विशिष्ट बीटीसी 2004 पुरानी पेंशन सरकार द्वारा देने की घोषणा करने के बाद भी अभी तक लागू ना होने पर अपना रोष व्यक्त किया। अपार आईडी, जन्म प्रमाण पत्र एवं छात्रों की नामांकन संबंध में तकनीकी समस्याओं पर चर्चा किया गया और इसके लिए उच्च अधिकारी को अवगत कराकर समस्या के समाधान के लिए की बात कही गई। बैठक में संतोष कुमार सिंह,अनुराग तिवारी, ओम प्रकाश पटेल, विष्णु तिवारी, बृजेश सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, राजेश यादव, मंजीत यादव, राजेश पांडे मनोज मिश्रा कमलेश कनौजिया, राम कमलेश, चंद्र भूषण शुक्ला, अरविंद मौर्य एवं समस्त कार्यकारी शिक्षक उपस्थित रहे।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *