• Wed. Aug 19th, 2026

    चप्पल जूता के गोदाम मे लगी भीषण आग

    BySatyameva Jayate News

    Oct 30, 2024
    Share

    जौनपुर

    लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी में बुधवार की रात जूते चप्पल के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया ।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पहुंचे और चार गाड़ियों के साथ आग बुझाने में जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। गोदाम मालिक अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उनकी दुकान कचहरी रोड पर है और यहां पर जूते चप्पल व अन्य सामानों का गोदाम बना रखा था। इसमें 50 लाख से ऊपर का माल रखा हुआ था जो आग की भेंट चढ़ गया है। फिलहाल मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *