जौनपुर

Share

विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति द्वारा विरोध करते हुए कार्य का किया गया बहिष्कार,*

विद्युत संयुक्त संघर्स समिति, उ0प्र0 के तत्वाधान में आज दिनांक 21/11/2022 को ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के श्वेच्छाचारी रवैये के कारण ऊर्जा निगमों में व्याप्त भय का वातावरण समाप्त करने एवं बिजली कर्मचारियों व अभियन्ताओं की वर्षों से लम्बिल ज्वलन्त समस्याओं का समाधान कराने के लिये अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय विद्युत वितरण मण्डल – प्रथम, जौनपुर के समक्ष समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय दोपहर 03 बजे से सायं 05 बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा किया गया। जिसकी अध्यक्षता महावीर सिंह एवं संचालन निखिलेश सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ई० अभिषेक केशरवानी, ई० पंकज जायसवाल, संजय यादव, अशोक पटेल, आजाद चन्द्र शेखर, गिरीश चन्द्र यादव ने अपना विचार व्यक्त किया तथा धरना प्रदर्शन में अशोक मौर्या, सर्वेश यादव, अभिनन्दन सिंह, संजय श्रीवास्वत, ई० आतिश यादव, ई० ए०के० सिंह, कामता प्रसाद, पंकज यादव, असगर मेंहदी, मंगला प्रसाद, कमलाकान्त मिश्रा, विद्या सागर गुप्ता, अभिषेक यादव, ई० अवधेश यादव, प्रवेश सिंह, व संतराम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें