• Thu. Mar 19th, 2026

    गरीब व असहायो की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है- डॉ. विनोद

    BySatyameva Jayate News

    Jan 31, 2024
    Share

    सिकरारा खाना पट्टी गांव के अवधूत कुटी आश्रम में वितरित किया गया कंबल

    जौनपुर, सिकरारा क्षेत्र के ग्रामसभा खानापट्टी अवधूत कुटी आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद कुमार व श्रीमती डॉक्टर अंजु ने अपने हाथों से 211 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल बांटा। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान आश्रम के आचार्य दिलीप पारीक ने बताया कि अघोर गुरु पीठ बनौरा रायगढ़ संत परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में जनकल्याण हेतु द्वारा हर साल इस आश्रम में आशीर्वाद हॉस्पिटल के सौजन्य से कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार ने कहा कि असहायों और गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। लगातार पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए यह पुनीत कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।
    इस अवसर पर इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, प्रधान ओमप्रकाश यादव, मुकेश कुमार एडवोकेट,अवधेश सिंह, राजकुमार मौर्य, जितेंद्र बहादुर सिंह, सत्यनाथ सिंह, अमलेश कुमार सिंह व सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *