• Thu. Mar 19th, 2026

    दुर्गा डाइग्नोस्टिक सेन्टर का हुआ उद्घाटनयह सेन्टर खुलने से क्षेत्रीय लोगों को होगी काफी सुविधा: विवेक यादव

    BySatyameva Jayate News

    Dec 3, 2023
    Share

    जौनपुर

    सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कालेज के सामने बजरंग कालोनी में दुर्गा डाइग्नोस्टिक सेन्टर का उद्घाटन रविवार को सपा नेता विवेक यादव ने फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मेडिकल कालेज के सामने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दुर्गा डाइग्नोस्टिक सेन्टर खुल जाने से यहां लोगों को काफी सुविधा होगी। अब तक यहां के लोगों को कोई भी जांच कराने के लिये शहर के जाम से जुझना पड़ता था लेकिन यह सेन्टर खुल जाने से उन्हें काफी सुविधा होगी। वहीं आर्थो सर्जन डा. आलोक यादव ने कहा कि दुर्गा डाइग्नोस्टिक सेन्टर शहर के नईगंज स्थित दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर की दूसरी शाखा है। यहां पर मरीज की होने वाली सभी जरूरी जांचों की सुविधा है। ब्लड जांचों की सुविधा है। सभी प्रकार के एक्स रे की व्यवस्था है। आने वाले समय में हम और सुविधायें बढ़ायेंगे। हमारा यह प्रयास रहेगा कि मरीजों को जल्द से जल्द जांचें मिले जिससे उनका इलाज अच्छे ढंग से हो सके। इसी क्रम में रेडियो डायग्नोसिस डा. स्वाति यादव ने कहा कि हमारे यहां महिलाओं के लिये जांच की विशेष व्यवस्था है। हमारे यहां पर ज्यादातर महिला स्टाफ हैं जिससे महिलाओं को किसी भी प्रकार की जांच कराने में कोई असुविधा नहीं होगी। इस मौके पर आरपी सिंह, राहुल प्रजापति, मिथिलेश यादव, विकास यादव, बृजेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *