• Thu. Mar 19th, 2026

    शहर में यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरूक

    BySatyameva Jayate News

    Nov 2, 2023
    Share

    प्रवर्तन की कार्रवाई में 284 वाहनों का किया गया चालान*

    जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा माह नवम्बर 2023 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। हेलमेट सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने व मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना व हाई स्पीड वाहन न चलाना तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 284 वाहनों का चालान किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *