• Thu. Mar 19th, 2026

    सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने निकाली जन एकता यात्रा

    BySatyameva Jayate News

    Oct 31, 2023
    Share

    जौनपुर
    मोहम्मद हसन कालेज के मैदान से निकली यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची जहा उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धनंजय सिंह के साथ इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। हाथो में तिरंगा लिए लोग सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाते हुए धनंजय सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर चलते रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है ऐसे में ये जन एकता यात्रा निकाल कर लोगों में एकता बनाए रखने का संदेश देने का काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा की इसे किसी चुनावी माहौल से ना जोड़ा जाए। फिर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है की 2024 लोकसभा के पहले सरदार पटेल के जयंती के माध्यम से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस जन एकता यात्रा के माध्यम से अपनी ताक़त दिखाने का प्रयास किया है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *