सीएम युवा योजना की प्रगति की सीडीओ ने की समीक्षा

Share

पात्र आवेदकों को समयबद्ध ऋण वितरण के दिए निर्देश

जौनपुर, 23 नवंबर। विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सीडीओ ने संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। सभी पात्र आवेदकों को नियमानुसार ऋण वितरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को जल्द योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रगति में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें